अफसर की बेटी ने लोन के नाम पर 3.67 करोड़ की धोखाधड़ी की
गोरखपुर। गोरखपुर में रेलवे स्टेशन अधीक्षक की बेटी गरिमा सिंह को करोड़पति बनने की चाह भारी पड़ गई। पुलिस के अनुसार, उसने लोन दिलाने और लोन माफ कराने का झांसा देकर 10 से अधिक लोगों से करीब 3.67 करोड़ रुपये की ठगी की। जांच में बरामद उसकी डायरी में करोड़पति और अरबपति बनने के लक्ष्य लिखे मिले। मामले में गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों के नाम पर विभिन्न बैंकों से लोन पास कराकर अधिकांश रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराई और कुछ महीनों तक ईएमआई भरने के बाद भुगतान बंद कर दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


