– बोले— 2027 में प्रदेश से होगा सफाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि सपा की राजनीति जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सपा बाबरी मस्जिद की समर्थक रही है। चुनाव में सपा को भारी कीमत चुकानी होगी। प्रदेश में सपा का 2027 में सफाया होगा।”
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और इसी आधार पर भाजपा आगामी चुनाव में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी।
केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी के बीच आया है। फिलहाल उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


