29.8 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

फर्जी बैनामे से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, लेखपाल-कानूनगो समेत कथित भाजपा नेता पर मुकदमा

Must read

 

कानपुर देहात। जनपद के रानियां थाना क्षेत्र में फर्जी बैनामे के जरिए करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने लेखपाल, कानूनगो और एक कथित भाजपा नेता समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले ने राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मचा दी है।

एफआईआर 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि उनकी जमीन को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुनियोजित साजिश रची गई। शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि इस पूरे प्रकरण में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत रही, जिसके कारण कथित फर्जी बैनामे की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

मामले में लेखपाल, कानूनगो और अमित शर्मा नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने अमित शर्मा को कथित भाजपा नेता और भूमाफिया बताते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर अवैध कब्जा करने की योजना बनाई।

यह मामला रानियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों की सत्यता, राजस्व अभिलेखों और बैनामे की प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोप जांच के दायरे में हैं और जांच पूरी होने के बाद ही किसी की भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article