34 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू

Must read

– वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला बाहर

बाराबंकी। वन रेंज हरख क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक नीलगाय रात के समय खुले कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों ने सुबह कुएं से आवाज आने पर झांककर देखा तो उसमें नीलगाय फंसी हुई थी। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने सावधानीपूर्वक रस्सियों और अन्य संसाधनों की मदद से नीलगाय को कुएं से बाहर निकाला। बाहर आने के बाद उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नीलगाय सुरक्षित होने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास की ओर छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खुले कुओं को सुरक्षित ढंग से ढककर रखें, ताकि भविष्य में वन्यजीवों और अन्य पशुओं के साथ इस तरह की घटनाएं न हों।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की और सफल रेस्क्यू अभियान के लिए टीम की प्रशंसा की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article