36.9 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Must read

 

नई दिल्ली। सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सूर्य मैथिल ने सांसद पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पप्पू यादव के हालिया बयान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद कानून के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पप्पू यादव के बयान को लेकर विभिन्न राज्यों में विरोध-प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं। हालांकि, इस मामले में सांसद पप्पू यादव की ओर से शिकायत को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article