31.2 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

रूमी गेट पर देर रात आतिशबाजी से मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के ऐतिहासिक रूमी गेट पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी से हड़कंप मच गया। तेज धमाकों और धुएं के कारण वहां मौजूद पर्यटकों और राहगीरों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक और युवतियां जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रूमी गेट पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने खुलेआम आतिशबाजी शुरू कर दी। लगातार हो रहे धमाकों और उठते धुएं से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आतिशबाजी करने वाले युवकों और युवतियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article