33.1 C
Lucknow
Thursday, July 30, 2026

स्कूल जा रही 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Must read

– पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि वह रोज की तरह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद आरोपी सचिन ने उसे रोक लिया। आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता रहीमाबाद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
रहीमाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके अनुसार भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article