35.9 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

देश के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. राजकुमार टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं यूनिवर्सिटी से जुड़े

Must read

– उनके सुपुत्र डॉ. ऋषभ कुमार को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लखनऊ। देश के जाने-माने न्यूरो सर्जन एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. राजकुमार ने टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं यूनिवर्सिटी, लखनऊ में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। चिकित्सा, शोध और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उनके संस्थान से जुड़ने को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. राजकुमार इससे पूर्व अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश (उत्तराखंड) में वरिष्ठ दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा वे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के निदेशक तथा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति जैसे प्रतिष्ठित पदों को भी सुशोभित कर चुके हैं। न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है।
इसी क्रम में उनके पुत्र डॉ. ऋषभ कुमार को टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर सह डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। उनके सुपुत्र डॉ. ऋषभ कुमार ने बीए एलएलबी, एलएलएम, पीजीडीएचएचएम , एमएचए एवं पीएचडी जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताएं प्राप्त की हैं। चिकित्सा प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और अकादमिक क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संस्थान प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. राजकुमार के अनुभव और मार्गदर्शन तथा डॉ. ऋषभ कुमार की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक दक्षता से टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं यूनिवर्सिटी में चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।
चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों ने इसे संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article