35.9 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

अतीक अहमद की 110 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

Must read

 

प्रयागराज। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद की अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी करीब 20.38 बीघा बेनामी जमीन कुर्क कर ली है।
पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 110 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त न्यायालय, कमिश्नरेट प्रयागराज के आदेश पर की गई।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भूमि अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई बेनामी संपत्ति के रूप में चिन्हित की गई थी। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई पूरी की।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माफिया और संगठित अपराध से जुड़े लोगों की अवैध एवं बेनामी संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक अतीक अहमद और उसके गिरोह से जुड़ी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त और ध्वस्त की जा चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article