31.3 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद; बद्रीनाथ हाईवे भी प्रभावित

Must read

 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
राज्य में सबसे अधिक असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मसूरी में भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर मलबा सड़क पर आ गया, जबकि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबा और भूस्खलन की वजह से बाधित हो गया। प्रशासन और आपदा राहत दल मार्ग को सुचारु करने में जुटे हैं।
लगातार बारिश से कई शहरों और कस्बों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने और पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा आने से आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने आज राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित भूस्खलन, नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि और अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article