31.3 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

अलीगंज अग्निकांड: खतरनाक इमारत पर चला बुलडोजर

Must read

– भवन स्वामी से 45 लाख रुपये वसूलेगा एलडीए

लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में हुए चर्चित अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुकी इमारत को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने पर आने वाला पूरा खर्च भवन स्वामी से वसूला जाएगा।
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, भवन को गिराने और मलबा हटाने में लगभग 45 लाख रुपये का खर्च आया है। यह पूरी राशि भवन मालिक से वसूली जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण जल्द ही रिकवरी नोटिस जारी करेगा। निर्धारित समय सीमा में भुगतान न होने पर नियमानुसार आगे की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि अग्निकांड के बाद भवन की संरचना गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। आसपास घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए एलडीए ने सुरक्षा के मद्देनज़र तत्काल ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया। बुलडोजर और भारी मशीनों की मदद से पूरी इमारत को गिराया गया तथा मलबा हटाने का कार्य भी पूरा कराया गया।
एलडीए का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आग से क्षतिग्रस्त या जर्जर होकर खतरा पैदा करने वाली इमारतों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही भवन स्वामियों से नियमों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article