28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

पेड़ लगाने को लेकर विवाद, किसान पर लाठी से हमला

Must read

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका गांव में खेत है। आरोप है कि वह खेत की मेड़ के पास पेड़ लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के खेत के मालिक ने वहां पेड़ लगाने का विरोध किया। सुरेश चंद्र का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध का कारण पूछा, तभी पड़ोसी ने बिना किसी बातचीत के लाठी से हमला कर दिया।
हमले में सुरेश चंद्र को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। घायल किसान ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article