38.6 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

यूपी के 1.28 लाख उच्च शिक्षा शिक्षकों को बड़ी सौगात

Must read

– अब ₹5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करेंगे।

इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.28 लाख उच्च शिक्षा शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रति परिवार ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। योजना के अंतर्गत 1,900 से अधिक उपचार पैकेज शामिल किए गए हैं, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ कम होगा।

सरकार ने इस योजना के प्रभावी संचालन के लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इसके अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों को अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
योजना का लाभ प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मिलेगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक लाभार्थियों की पहुंच आसान होगी।
राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत करेगी तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article