35.2 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कढ़िउली निवासी महेश चन्द्र ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महेश चन्द्र का आरोप है कि थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव गिलौदा निवासी एक युवक ने उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि कई बार कब्जा हटाने और जमीन खाली करने के लिए कहने के बावजूद आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी।
पीड़ित का कहना है कि जब भी वह अपनी जमीन वापस लेने या कब्जा हटाने की बात करता है, तो आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। इससे वह और उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को विवश हैं।
महेश चन्द्र के अनुसार उन्होंने पहले आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद उन्होंने नवाबगंज थाने में नामजद तहरीर देकर अपनी जमीन पर पुनः कब्जा दिलाने तथा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article