32.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

25 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद, छात्र आंदोलन में होंगे शामिल

Must read

 

पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी, छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद 25 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे। यह जानकारी उनके समर्थकों की ओर से साझा की गई है।
बताया गया है कि चंद्रशेखर आजाद पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगे। साथ ही छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेकर आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
चंद्रशेखर आजाद की ओर से छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है। उनका कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसमर्थन जरूरी है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 25 जुलाई का प्रस्तावित कार्यक्रम भी इसी आंदोलन की कड़ी माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article