30.6 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

अलीगंज अग्निकांड के बाद कार्रवाई तेज, अवैध इमारत का ध्वस्तीकरण शुरू

Must read

 

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में संबंधित इमारत के अवैध हिस्से को तोड़ा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान भवन में निर्माण संबंधी अनियमितताएं सामने आने के बाद एलडीए ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। इसके बाद प्राधिकरण की टीम पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई, ताकि ध्वस्तीकरण कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा कराया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अग्निकांड से जुड़े मामले की जांच भी संबंधित विभागों द्वारा जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article