37.5 C
Lucknow
Wednesday, July 15, 2026

लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Must read

लखनऊ। राजधानी के महिंगवा क्षेत्र स्थित कुम्हरावां चौराहे पर बुधवार को एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका जा सका।

 

दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, पंखे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। दुकान मालिक का कहना है कि इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

 

अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article