38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

जांच लंबित होने के बावजूद प्लॉट पर निर्माण का आरोप, डीएम से लगाई गुहार

Must read

– पीड़ित बोला- फर्जी दानपत्र की जांच पूरी होने से पहले किया जा रहा कब्जा, कार्रवाई की मांग

उरई। शहर के उमरारखेड़ा निवासी अजय भारती ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्लॉट के कथित फर्जी दानपत्र की जांच लंबित होने के बावजूद कुछ लोग उस पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने, कथित अवैध निर्माण हटवाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
अजय भारती ने शिकायत में बताया कि उनके पिता ओमी बाल्मीकि ने 25 जून 2026 को कथित फर्जी दानपत्र के संबंध में शिकायत की थी, जिसकी जांच अभी जारी है। आरोप है कि 12 जुलाई को कुछ लोग प्लॉट पर पहुंचे और वहां रखा सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए।
पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना कई बार डायल-112 पर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी चले जाते थे और पुलिस के लौटते ही फिर निर्माण शुरू कर देते थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रेडीमेड सीमेंट के पत्थरों से दीवार खड़ी कर प्लॉट पर कब्जा कर लिया गया है।
अजय भारती ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष उनकी पत्नी और बहन के नाम से झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है।
जिलाधिकारी से की गई शिकायत में उन्होंने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने, कथित अवैध निर्माण हटवाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article