31 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

बलरामपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

Must read

 

लखनऊ। बलरामपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले 3 लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से हादसे में प्रभावित सभी परिवारों को सहायता देने की घोषणा की गई है।

इस घटना ने धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article