38.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

रामधन गबन जांच अंतिम चरण में, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

Must read

– 15 जुलाई को सौंप सकती है रिपोर्ट

अयोध्या। राम मंदिर के रामधन (दान-चढ़ावा) गबन प्रकरण की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को अयोध्या पहुंचकर जांच को अंतिम रूप देगा। सूत्रों के अनुसार, 15 जुलाई को एसआईटी अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। पूरे मामले पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

जांच एजेंसी अब तक दर्जनों दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों और संबंधित व्यक्तियों के बयानों का परीक्षण कर चुकी है। अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले एसआईटी शेष बिंदुओं का सत्यापन कर निष्कर्ष पर पहुंचेगी। रिपोर्ट में कथित अनियमितताओं, जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझाव भी शामिल किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर परिसर में चढ़ावे की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी तंत्र लागू करने की सिफारिश की जा सकती है। इसके तहत दान पेटियों, चढ़ावे की गणना और संवेदनशील क्षेत्रों की डिजिटल मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा सकता है।
जांच के क्रम में धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे के बयान रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज किए गए थे। वहीं सोमवार को संतोष दुबे द्वारा क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी को मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज और अन्य साक्ष्य सौंपे जाने की भी संभावना जताई जा रही है, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article