30.7 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने किया नामांकन

Must read

लखनऊ। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन के बाद विजय कुमार बंधु ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सवालों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने निजीकरण के खिलाफ संघर्ष का भी ऐलान किया। बंधु ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है और वह अपने अभियान को आगे भी जारी रखेंगे।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने विजय कुमार बंधु के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article