30.7 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।
पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कायमगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 348/25, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राम नरेश पुत्र रामचन्द्र, निवासी मोहल्ला गुड़ मंडी, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद तथा मूल निवासी मोहल्ला छपेटी, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, उम्र करीब 47 वर्ष था। अभियुक्त पर ₹15,000 का इनाम घोषित था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 4 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:40 बजे काशीराम कॉलोनी, रतनपुर, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर क्षेत्र से अभियुक्त राम नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के संबंध में थाना कोतवाली मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना भेजी गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article