33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

पानी की टंकी और 15 परिवारों का रास्ता बंद करने का आरोप

Must read

 

ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत आलूपुर के मजरा इकडरिया में पेयजल टंकी और करीब 15 परिवारों के आवागमन के पुराने रास्ते पर अवैध निर्माण कर उसे बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते पर किए जा रहे निर्माण को तत्काल रुकवाने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल टंकी और गांव के करीब 15 परिवारों के घरों तक पहुंचने वाला यह रास्ता पिछले करीब 50 वर्षों से आवागमन के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। इस रास्ते से ग्रामीणों का दिन-रात आवागमन रहता है। आरोप है कि 4 अक्टूबर 2026 को ग्राम प्रधान कृपाल सिंह और उनके चचेरे भाई लज्जाराम, रामकिशन, राजकुमार आदि ने रास्ते पर दीवार खड़ी कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार रास्ता बंद होने से पेयजल टंकी तक पहुंचने के साथ ही परिवारों के आवागमन में भी परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि रास्ते के चारों ओर नाला और कृषि भूमि है, जिसके कारण आवागमन के लिए दूसरा कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है। ऐसे में निर्माण होने से ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।प्रार्थना पत्र में दफेदार रामसरन, जागेश्वर दयाल, श्रीपाल, रामतीर्थ, मुलायम सिंह, राहुल कुमार, हंसराम, कैलाशवीर, रामगोपाल, रामफेरे, तुलराम, किताब सिंह, गुमानी, मदनलाल, सुरजीत कुमार, साक्षी और इन्द्रेश कुमार समेत अन्य परिवारों का उल्लेख किया गया है। मामले में भाजपा नेता शैलेंद्र राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराकर रास्ते पर किए जा रहे निर्माण को रुकवाया जाए और पुराने सार्वजनिक रास्ते को आवागमन के लिए खुलवाया जाए, ताकि पेयजल टंकी तक पहुंचने और ग्रामीणों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article