32.1 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

कुर्मी क्षत्रिय सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विमल कटियार,का विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया भव्य स्वागत

Must read

 

फर्रुखाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश आलू वितरण संघ के सभापति एवं राज्य मंत्री दर्जा विमल कटियार को कुर्मी क्षत्रिय सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भोजपुर विधायक श्री नागेंद्र सिंह राठौर ने अपने आवास पर विमल कटियार का स्वागत एवं सम्मान किया।
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने विमल कटियार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विमल कटियार अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे।
सम्मान से अभिभूत विमल कटियार ने विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भोजपुर विधायक श्री नागेंद्र सिंह राठौर जी द्वारा अपने आवास पर कुर्मी क्षत्रिय सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मेरा जो सम्मान किया गया, उसके लिए मैं अभिभूत हूं। उनके स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाज को एकजुट करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विमल कटियार ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के आवास पर हुए इस सम्मान कार्यक्रम में आत्मीय माहौल देखने को मिला। विधायक द्वारा किए गए सम्मान से विमल कटियार ने भावुक होकर उनका आभार जताया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी विमल कटियार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कुर्मी क्षत्रिय सभा प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article