32.1 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

दादी से पैसे न मिलने पर युवक ने जहरीला पदार्थ पिया, हालत गंभीर

Must read

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में शनिवार देर रात दादी से पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने घर में रखा शौचालय साफ करने वाला तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

राजेपुर थाना क्षेत्र के राई गांव निवासी रवि शनिवार देर रात गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप राजपूत ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक ने घर में रखा तेजाब पी लिया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया।

रवि की बहन वर्षा ने बताया कि रवि अपनी दादी से दो हजार रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं मिलने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में रवि ने घर में रखा शौचालय साफ करने वाला तेजाब पी लिया।

तेजाब पीने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article