38.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 150 से अधिक अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए उपजिलाधिकारी

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 150 से अधिक पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अधिकांश अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी , सहायक नगर आयुक्त , विकास प्राधिकरण, आवास एवं विकास परिषद तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।

शासन के अनुसार, यह तबादला आदेश प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, राजस्व प्रशासन को प्रभावी बनाने तथा जनसेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों से तत्काल अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में प्रमुख रूप से प्रशांत कुमार नायक को उपजिलाधिकारी बहराइच, कुमार संजय और मनोज प्रकाश को जालौन, ध्रुव शुक्ला को गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को ओएसडी राजस्व परिषद लखनऊ, अरविंद कुमार सिंह एवं मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को मैनपुरी, पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकरनगर, योगेश कुमार गौड़ को सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को बहराइच, अनुज नेहरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ में एएचसी तथा ज्योति शर्मा को कानपुर नगर में उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
इसी क्रम में अरुण कुमार को गौतमबुद्धनगर, अरुण दीक्षित को भदोही, अश्वनी कुमार सिंह को बाराबंकी, क्षितिज द्विवेदी को देवरिया, मनोज कुमार को मथुरा, राकेश कुमार त्यागी को रामपुर, शुभम यादव को बुलंदशहर, दीपिका मेहर को शामली, अवधेश कुमार निगम को फिरोजाबाद, गोपाल शर्मा को बरेली तथा विश्वेश्वर सिंह को सिद्धार्थनगर का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन ने अब्बास हसन नकवी को गाजीपुर, सुरभि शर्मा को बागपत, श्याम प्रताप सिंह को मैनपुरी, जितेन्द्र सिंह वीरवाल को बिजनौर, ऋतुप्रिया को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी, मनोज कुमार पाठक को इटावा, शुभम श्रीवास्तव को मुजफ्फरनगर, पुष्करनाथ चौधरी को उन्नाव, प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, प्रमेश श्रीवास्तव को कौशाम्बी तथा लवगीत कौर को गौतमबुद्धनगर में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा अरविन्द त्रिपाठी को वाराणसी, माज़ अख्तर को झांसी, फाल्गुनी सिंह को उन्नाव, प्रीति तिवारी को बांदा, आकांक्षा सिंह को चंदौली, रश्मि सिंह को जौनपुर, मधुमिता सिंह को अंबेडकरनगर, क्षिप्रापाल को संतकबीरनगर, प्रदीप कुमार रमन को जौनपुर, निकिता को गाजियाबाद नगर निगम में एएमसी तथा संजय कुमार पाण्डेय को बहराइच भेजा गया है।
सूची में गुलाबचन्द्र-द्वितीय को हरदोई, सुभाष सिंह और जीत सिंह को रामपुर, नवोदिता शर्मा को नगर निगम प्रयागराज में एएमसी, रत्निका श्रीवास्तव को रामपुर, शम्भू शरण को गाजीपुर, मो. शम्सतबरेज खान को हाथरस, विनीत मिश्र को सीतापुर, साक्षी शर्मा को मथुरा, अतुल आनंद को आजमगढ़, प्रज्ञा पाण्डेय को बाराबंकी, अनुराग सिंह को बदायूं तथा शाल्वी अग्रवाल को प्रयागराज का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार अमित कुमार गुप्ता को बागपत, सुशांत श्रीवास्तव को औरैया, सचिन राजपूत को शामली, रितू सिरोही को हाथरस, चारुल यादव को उपशा लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी, बीर सिंह को रायबरेली, भावना विमल एवं राशी कृष्णा को लखीमपुर खीरी, भावना सिंह को बाराबंकी, वन्दना पाण्डेय को अयोध्या तथा गरिमा सिंह को स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।
फर्रुखाबाद को भी नई प्रशासनिक टीम मिली है। शासन ने अजय कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार वर्मा तथा श्वेता साहू को फर्रुखाबाद में उपजिलाधिकारी के रूप में तैनात किया है। वहीं लखनऊ में आकाश सिंह, आकाश कुमार और अभिषेक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आदेश में गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मथुरा, बहराइच, रामपुर, बिजनौर, बाराबंकी, जौनपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, अमरोहा, सोनभद्र, चित्रकूट, गोण्डा, रायबरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, एटा, हापुड़, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, श्रावस्ती, अमेठी, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, फतेहपुर, कौशाम्बी और अन्य जनपदों में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article