25.9 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर अखिलेश का सरकार पर हमला, बोले- पीडीए के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार का रवैया भेदभाव वाला है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भेदभाव पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ हुआ है।
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर ऐसी टिप्पणियां करता रहा है। उनका कहना था कि अदालत की टिप्पणियों और फैसलों से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।
दरअसल, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की थी। वहीं संभल से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने कहा कि पुलिस हिरासत में दिए गए कथित कबूलनामे के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निवारक हिरासत का आदेश नहीं दिया जा सकता।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को न्यायपालिका की टिप्पणियों से सबक लेते हुए व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि प्रदेश में PDA वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article