प्रयागराज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रयागराज पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। लोक सेवा आयोग गेट के पास स्वागत के लिए लगाई गई क्रेन का भारी हुक काफिले में शामिल एक मर्सिडीज कार पर जा गिरा। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वाहनों का काफिला पहुंचा था। इसी दौरान स्वागत कार्यक्रम में इस्तेमाल की जा रही क्रेन का हुक अचानक नीचे गिर गया और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि, रोहित मिश्रा उस कार में मौजूद नहीं थे, जिससे किसी बड़े जनहानि की स्थिति टल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
क्रॉसर
➡️ रोहित मिश्रा के स्वागत में क्रेन का हुक गिरा
➡️ काफिले में शामिल मर्सिडीज कार हुई क्षतिग्रस्त
➡️ लोक सेवा आयोग गेट पर चल रहा था स्वागत कार्यक्रम
➡️ हादसे के वक्त कार में मौजूद नहीं थे रोहित मिश्रा


