नई दिल्ली। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टेन मोस्ट वांटेड फुगीटिव्स सूची में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम घोषित किया गया है। एफबीआई ने 28 सितंबर को उसे सूची में शामिल किया।
एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ का लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से कथित संबंध है। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि यह नेटवर्क दक्षिणी कैलिफोर्निया सहित अमेरिका और कनाडा में हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
अमेरिकी एजेंसी ने गोल्डी बराड़ पर हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, हमले तथा मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी से जुड़े गंभीर आरोपों का उल्लेख किया है। एफबीआई के मुताबिक वह उत्तर अमेरिका में इस आपराधिक संगठन का कथित नेतृत्वकर्ता रहा है।
गोल्डी बराड़ के खिलाफ अमेरिका में रिको साजिश, जबरन वसूली से जुड़ी साजिश और नियंत्रित पदार्थों की तस्करी से संबंधित संघीय आरोप दर्ज हैं। एफबीआई ने उसे सशस्त्र और खतरनाक बताया है।
क्रॉसर
➡️ FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड सूची में गोल्डी बराड़
➡️ लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से कथित संबंध
➡️ गिरफ्तारी की सूचना पर 10 लाख डॉलर तक का इनाम
➡️ हत्या, रंगदारी और ड्रग तस्करी समेत कई आरोप


