लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा की 10 सीटों और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
दोनों चुनावों के लिए 6 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
विधान परिषद की 11 सीटों में पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन जारी है।
क्रॉसर
➡️ राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव
➡️ 6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र
➡️ 16 अक्टूबर को राज्यसभा के लिए मतदान
➡️ 23 अक्टूबर को विधान परिषद के लिए मतदान


