फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने मंगलवार 29 सितंबर को दो निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
जारी प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षक श्री बलराम मिश्र को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह मलिक का थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रॉसर:
➡️ एसपी ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर किया पुलिस फेरबदल
➡️ बलराम मिश्र बने मोहम्मदाबाद के नए प्रभारी निरीक्षक
➡️ धर्मेन्द्र सिंह मलिक का मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन तबादला


