क्रासर
गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी
फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र के अमेठी कोहना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने समय रहते युवक को फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचाई और आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कादरी गेट थाना क्षेत्र के अमेठी कोहना निवासी दीपक पुत्र शिवराम ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा। युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
घटना के बाद से युवक के परिजन परेशान हैं। फिलहाल युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, परिजनों ने बचाई जान


