27.3 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

पत्रकारिता के साथ जनसेवा में जुटे शिवा पटेल, सभी के सहयोग से लगातार चल रहा सेवा अभियान

Must read

 

कन्नौज जिले के इंदरगढ़। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए पत्रकार शिवा पटेल द्वारा युवा सेवा समाज समिति के माध्यम से लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए सेवा कार्य किए जा रहे हैं। अभियान में समाज के लोगों और सहयोगियों की सहभागिता से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन, कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए किताबें, कॉपियां, स्कूल बैग, झोले और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की जा रही है।इसके अलावा युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्तदाताओं को समिति से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। समिति द्वारा बेसहारा पशुओं के लिए भोजन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं।शिवा पटेल ने कहा कि यह अभियान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी सहयोगियों के सहयोग से चल रहा जनसेवा का प्रयास है। उनका उद्देश्य है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचे और अधिक से अधिक लोग समाजसेवा से जुड़ें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास किसी गरीब, असहाय या जरूरतमंद परिवार की जानकारी होने पर समिति को बताएं, ताकि सामर्थ्य के अनुसार उसकी मदद की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article