23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

24 घंटे से बिजली गुल,बारिश की काली अंधेरी में राते गुज़रने पर मजबूर लोग ग्रामीणों का जन जीवन अस्त-व्यस्त

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कायमगंज के बरझाला विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। करीब 24 घंटे से अधिक समय से दर्जन भर से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। रविवार सुबह तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी डाउन हो गए हैं। चार्जिंग के लिए बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों के सामने मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार दो रातों से बारिश और अंधेरे के बीच ग्रामीणों को रात गुजारनी पड़ी।
बरझाला उपकेंद्र से जुड़े बरझाला, पपड़ी, नरसिंहपुर, सत्तर नगर, अताईपुर जदीद, अताईपुर कोहना, भुडिया, अहमदगंज, शंकर नगला, कुआं खेड़ा, अतु नगला समेत अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली न आने से रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि लाइन काफी पुरानी है और बागों के बीच से होकर गुजरती है, जिसके चलते बारिश के दौरान लाइन में फॉल्ट तलाशने और पेट्रोलिंग करने में दिक्कत आ रही है। लाइनमैनों की टीम पेट्रोलिंग कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि विद्युत विभाग जल्द से जल्द फॉल्ट तलाशकर आपूर्ति बहाल करेगा, ताकि बारिश के बीच उन्हें राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article