– खंभा गिरने से टीनशेड और दीवार भरभराकर गिरी
– फखरपुर के खपुरवा गांव में हादसा
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बिजली का खंभा अचानक टीनशेड के ऊपर टूटकर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से टीनशेड और दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक किशोरी की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। अधिकारियों द्वारा हादसे के कारणों और बिजली के खंभे की स्थिति की जांच की जा रही है।


