23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

महिला से कुंडल लूट का 24 घंटे में खुलासा

Must read

 

– पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को किया गिरफ्तार
– कुंडल-नकदी के साथ पल्सर और तमंचा बरामद

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में महिला से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के कुंडल लूट लिए थे और मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूटे गए सामान में से एक कुंडल और 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस मिलने की बात भी सामने आई है।

फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में बरामद वाहन और हथियार की भी जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article