19.2 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए मुफ्त शटल बस सेवा शुरू

Must read

 

– दिल्ली-एनसीआर से एक्सपो मार्ट तक 9 मुख्य रूट
– 60 इंटरसिटी ई-बस और 42 पार्क एंड राइड बसें भी चलेंगी

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से शुरू हुए चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में आने वाले विजिटर्स, एग्जिबिटर्स और खरीदारों की सुविधा के लिए प्रशासन ने मुफ्त शटल बस सेवा शुरू की है। ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ गौतमबुद्ध नगर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से इंडिया एक्सपो मार्ट तक पहुंचने के लिए 9 मुख्य रूट निर्धारित किए गए हैं। इन सभी रूट की बसें नॉलेज पार्क रोड स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के गेट नंबर 3 और 4 के बाहर बनाए गए बस स्टॉप तक जाएंगी। अधिकांश रूटों पर बसों की फ्रीक्वेंसी करीब 30 मिनट रखी गई है।
प्रशासन के अनुसार संबंधित बस स्टैंड से एक्सपो मार्ट के लिए शटल सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एक्सपो मार्ट से वापसी के लिए बसें दोपहर 2 बजे से रात 9:10 बजे तक संचालित होंगी। कुछ रूटों पर अंतिम बस रात 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सेक्टर-38ए स्थित गेट नंबर 4 के पास से एक्सपो मार्ट के लिए 32 बसें चलेंगी। यह रूट जीआईपी मॉल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और सेक्टर-142 स्थित एडवांट-नासा पार्किंग होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेगा।
इसी तरह नोएडा सेक्टर-62 से भी 32 बसें चलेंगी। यह सेवा वेव सिटी सेंटर, गोल्फ कोर्स, दादरी मेन रोड, सालारपुर, भंगेल, NSEZ, फेज-2, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी गोलचक्कर, शारदा अस्पताल और नासा पार्किंग होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल से 32 बसें संचालित होंगी। इनका रूट एक मूर्ति चौक, इटेडा, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी गोलचक्कर और शारदा अस्पताल होते हुए एक्सपो मार्ट तक रहेगा।
वहीं नोएडा सेक्टर-35 मोरना बस स्टैंड से भी 32 बसें चलेंगी। ये बसें सिटी सेंटर, सेक्टर-37, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-142 एडवांट होते हुए नासा पार्किंग के रास्ते एक्सपो मार्ट पहुंचेंगी।
शटल सेवा में आसपास के कस्बों और क्षेत्रों को भी जोड़ा गया है। दादरी रोडवेज बस स्टैंड से 20 बसें तिलपता, दादरी रेल मार्ग, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी गोलचक्कर और शारदा अस्पताल होते हुए एक्सपो मार्ट जाएंगी।
दनकौर से 20 बसें सिकंदराबाद रोड, गंगनहर टी-प्वाइंट, ग्रेटर नोएडा रोड, कसना और परी चौक होते हुए नासा पार्किंग पहुंचेंगी। रबूपुरा से 20 बसें यमुना गौर सिटी और गलगोटिया विश्वविद्यालय होते हुए एक्सपो मार्ट जाएंगी। वहीं जेवर बस स्टैंड से 20 बसें यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नासा पार्किंग पहुंचेंगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल फोरकोर्ट से 20 बसें यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नासा पार्किंग तक संचालित होंगी। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आंतरिक सेक्टरों को जोड़ने के लिए 60 इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बसें भी चलाई जा रही हैं।
प्रशासन ने नासा पार्किंग से इंडिया एक्सपो मार्ट तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए 42 इलेक्ट्रिक पार्क एंड राइड बसों की व्यवस्था भी की है। यह सेवा सुबह 9 बजे से रात 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article