– राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए पुष्प
नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को मनाई जाती है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके सार्वजनिक जीवन और विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर अंत्योदय और राष्ट्रसेवा से जुड़े उनके विचारों का उल्लेख किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अंत्योदय के विचार और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के दृष्टिकोण को याद किया।
देशभर में भाजपा संगठन की ओर से भी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


