20.5 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

लेंटर डालने वाली मशीन पलटने से दो मजदूर दबकर घायल, भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। मकान निर्माण के लिए लेंटर डालने वाली मशीन से काम करने जा रहे दो मजदूर रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मशीन अचानक पलट गई, जिससे दोनों मजदूर उसके नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, कपिल थाना क्षेत्र के नगला पट्टी निवासी प्रवीण पुत्र नन्हेंलाल अपने साथी रविंद्र पुत्र गिरेंद्र निवासी मोती नगला, कायमगंज के साथ एक मकान के निर्माण कार्य में लेंटर डालने के लिए जा रहे थे। दोनों मजदूर लेंटर डालने वाली मशीन के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।
बताया गया कि रास्ते में अचानक मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रवीण और रविंद्र मशीन के नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों में चिंता का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article