21.8 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज

Must read

 

सभी राज्यों की राजधानियों में राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक निकाला जाएगा विरोध मार्च

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार, 25 सितंबर को देशभर में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को अपने-अपने राज्यों की राजधानियों में राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे विवाद और चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के बाद आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई तथा उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग रखी है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, आंदोलन का दूसरा चरण 28 सितंबर को होगा। इस दिन सभी जिला कांग्रेस कमेटियां जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालेंगी।
यह विवाद उस रिपोर्ट के बाद तेज हुआ जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआईआर से जुड़े कुछ निर्णयों और आदेशों को लेकर पिछले 10 महीनों में कई बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस ने इन्हीं रिपोर्टों को आधार बनाकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
वहीं, चुनाव आयोग का पक्ष है कि एसआईआर से संबंधित फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए। ऐसे में पूरे मामले को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच राजनीतिक एवं संस्थागत विवाद जारी है।
कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर आज विभिन्न राज्यों की राजधानियों में पार्टी कार्यकर्ताओं के राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक मार्च निकालने की योजना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article