22.1 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Must read

 

– लखनऊ, कानपुर और उन्नाव समेत कई इलाकों में बारिश
– 27 सितंबर तक असर रहने का अनुमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि मौसम का असर 27 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।
राजधानी में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
भारी बारिश के येलो अलर्ट वाले जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव और लखनऊ शामिल हैं। वहीं वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी भी दी गई है।
बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में 24 सितंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.6 डिग्री कम, 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान और नीचे जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को तेज बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article