33.2 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

ग्रेटर नोएडा में 24 से 29 सितंबर तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री

Must read

 

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया प्लान, सुबह 7 से रात 11 बजे तक प्रतिबंध

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट सर्किल में 25 से 29 सितंबर 2026 तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था का प्लान जारी किया है। आयोजन के मद्देनजर 24 से 29 सितंबर तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दूध, सब्जी, फल, आवश्यक वस्तुओं तथा चिकित्सीय सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित नियमों के तहत नो-एंट्री से छूट दी जाएगी। अन्य मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

ट्रेड शो में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। नासा बड़े गोलचक्कर की पार्किंग भरने पर केकेसी , जुबिलिएंट और यूनाइटेड कॉलेज परिसर की पार्किंग को वैकल्पिक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले रूट प्लान देखने और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।
25 से 29 सितंबर तक चलने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदार, उद्यमी और आगंतुक पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए यातायात व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article