30.2 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

गाजियाबाद में नकली सोना गिरवी रखकर 1.46 करोड़ की बैंक ठगी

Must read

 

फेडरल बैंक की शाखा में 20 खातों के जरिए फर्जीवाड़ा
– बैंक मैनेजर ने वैलुअर समेत 18 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

गाजियाबाद। फेडरल बैंक की एक शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 1.46 करोड़ रुपये का लोन हासिल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जीवाड़े में शामिल लोगों ने बैंक के 20 खातों के माध्यम से नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर ऋण स्वीकृत कराया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक स्तर पर गिरवी रखे गए सोने की गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ। जांच और सत्यापन में सोना नकली पाए जाने के बाद बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई तो कई संदिग्ध लोग फरार बताए जा रहे हैं।

बैंक शाखा के मैनेजर ने मामले में सोने के वैलुअर समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर बैंक की ऋण प्रक्रिया का फायदा उठाते हुए अलग-अलग खातों में नकली सोना गिरवी रखा और उसके आधार पर लोन स्वीकृत कराया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में किस-किस की भूमिका थी और बैंक से ऋण स्वीकृत कराने में किन स्तरों पर लापरवाही या मिलीभगत हुई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों, ऋण दस्तावेजों, गिरवी रखे गए आभूषणों और बैंक की वैल्यूएशन प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article