30.2 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर की दुस्साहसिक वारदात

Must read

 

महिला और 2 पुजारियों की गोली मारकर निर्मम हत्या

आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र में हुई घटना से इलाके में सनसनी
पूजा के दौरान विवाद में फायरिंग, पत्नी समेत तीन की मौत

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद में फायरिंग से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आरोपी अरविंद सिंह की पत्नी बबीता, महेंद्र पाठक निवासी पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली शामिल हैं। घटना के बाद पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह बाजार से घर पहुंचा था। इसी दौरान पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दोनों पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और फायरिंग की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

डीआईजी समेत भारी पुलिस बल मौके पर है

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article