30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

रोडवेज बस में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने लूटा

Must read

बेहोशी की हालत में मिला यात्री, नकदी-मोबाइल व सामान लेकर फरार हुए आरोपी
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी यात्री के पास रखी नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यात्री के बेहोश होने की जानकारी मिलने पर बस परिचालक ने उसे उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया।
थाना कादरी गेट क्षेत्र के लालगेट निवासी अतर सिंह पुत्र बनवारी लाल बाहर रहकर काम करते हैं। बताया गया कि वह कौशांबी डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर फर्रुखाबाद आ रहे थे। यात्रा के दौरान रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उनसे मेलजोल बढ़ाया और किसी तरह नशीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद अतर सिंह बेहोश हो गए।
यात्री के बेहोश होने का फायदा उठाकर जहरखुरानों ने उनके पास रखी नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान पार कर दिया। बस फर्रुखाबाद पहुंचने के बाद जब अतर सिंह के होश में न होने की जानकारी हुई तो परिचालक कमल पाठक ने उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। यात्री के होश में आने के बाद ही उसके पास से गायब नकदी और अन्य सामान की सही जानकारी सामने आ सकेगी। घटना से रोडवेज बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article