30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

KGMU में नर्सिंग छात्रा की मौत के बाद प्रदर्शन, प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

Must read

 

लखनऊ
KGMU में नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के बाद सोमवार को नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन करीब 13 घंटे तक जारी रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग विभाग का घेराव कर धरना दिया। देर शाम नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि डीन नर्सिंग डॉ. अमिता पांडेय मिश्रा भी इस्तीफा दें। छात्रों का आरोप है कि नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में करीब सात छात्र-छात्राएं बीमार हैं, जिनमें आकांक्षी, आयुषी कुमारी और सत्यम सिंह समेत अन्य शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि बीमार होने के बावजूद उनकी वार्डों में ड्यूटी लगाई जा रही है।

छात्रों के मुताबिक, दिव्यांशी यादव को डेंगू हुआ था और बीमारी के दौरान उसे छुट्टी नहीं दी गई। बाद में इलाज के लिए उसे वाराणसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र इस मामले में जिम्मेदारी तय करने और बीमार छात्रों को पर्याप्त उपचार व आराम देने की मांग कर रहे हैं।

KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने छात्रा की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान दिव्यांशी की जांचें कराई गई थीं और ज्यादातर रिपोर्ट सामान्य आई थीं। देर रात तक छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और डीन नर्सिंग के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article