लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित किसान बाजार के पास डिवाइडर रोड पर बने नाले में एक बछड़ा गिर गया। बछड़ा नाले में फंस गया है और काफी देर बाद भी उसका रेस्क्यू नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बछड़ा डिवाइडर रोड के खुले नाले में गिरा। सूचना के बाद भी मौके पर रेस्क्यू की कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की है।
किसान बाजार विभूति खंड, गोमतीनगर क्षेत्र में स्थित है।
बारिश के मौसम में खुले और असुरक्षित नालों को लेकर लखनऊ में पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे नाले राहगीरों और पशुओं के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।


