34 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

बिजली लाइन के पास पेड़ पर लटका मिला बंदर, स्काई लिफ्ट से उतारा गया

Must read

नवाबगंज के सलेमपुर मोड़ के पास एक बंदर पेड़ पर मृत अवस्था में लटका मिला। पेड़ के पास से बिजली की लाइन भी गुजर रही है। पेड़ पर बंदर को लटका देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय को दी।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बंदर काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था, इसलिए उसे सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने के लिए स्काई लिफ्ट की मदद ली गई। कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक बंदर को पेड़ से नीचे उतारा।

बंदर को नीचे उतारने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की। बंदर की मौत किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मौके पर सफाई नायक अजीत कुमार के साथ कर्मचारी प्रदीप, अनुज, गौरव, सतीश, विद्याराम, दीपक, अनुराग सिंह और मोहन कुमार शर्मा मौजूद रहे। बिजली लाइन के पास घटना होने के कारण स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर चर्चा रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article