ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार, सहमति को लेकर चल रहा मंथन
अयोध्या। राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जल्द ही ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ की नियुक्ति की जा सकती है। दोनों महत्वपूर्ण पदों के लिए अलग-अलग पैनल तैयार किए गए हैं। प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार होने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों पदों पर नियुक्ति को लेकर चयनित नामों पर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोविंद देवगिरी की सहमति को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सहमति बनने के बाद दोनों पदों के लिए नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े इन पदों पर नियुक्ति को राम मंदिर की व्यवस्थाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंदिर से जुड़े कार्यों, प्रशासनिक समन्वय और विभिन्न व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में इन अधिकारियों की भूमिका अहम होगी।
सूत्रों के मुताबिक 2 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक से पहले ही दोनों पदों के लिए नाम तय किए जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम निर्णय संबंधित स्तर पर होने वाली बैठक और सहमति के बाद ही लिया जाएगा।
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और लगातार विस्तार ले रही व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इन नियुक्तियों को अहम कदम माना जा रहा है।


