28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

डायबिटीज को जड़ से खत्म करने का झांसा, फर्जी आयुर्वेदिक दवाओं का भंडाफोड़

Must read

 

ऑनलाइन दवाइयां बेचकर कर रहे थे ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार; 75 तरह की दवाएं और 14 मोबाइल बरामद

बरेली। डायबिटीज को जड़ से खत्म करने का झांसा देकर फर्जी आयुर्वेदिक दवाइयां ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 75 तरह की फर्जी आयुर्वेदिक दवाइयां और 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह खत्म करने का दावा कर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से उन्हें कथित आयुर्वेदिक दवाइयां बेची जाती थीं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कितने समय से यह फर्जीवाड़ा कर रहे थे और उनके संपर्क में कितने लोग थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद, इस्लाम और जफर के रूप में हुई है। तीनों को बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी इलाके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग प्रकार की 75 फर्जी दवाइयां और 14 मोबाइल फोन मिले।
पुलिस बरामद मोबाइल फोन और दवाइयों की जांच के साथ ऑनलाइन बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दवाइयों की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद दवाइयों की गुणवत्ता तथा उनकी वैधता से संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article